ताजा खबरराष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए BJP की 6वीं लिस्ट जारी, राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की छटी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दो राज्यों की 3 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी की इस लिस्ट में राजस्थान के करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव, दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीणा और मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

वहीं, मणिपुर में बीजेपी ने अपने तीन सांसदों का टिकट काटा है। केंद्रीय राज्य मंत्री (विदेश मंत्रालय) राजकुमार रंजन सिंह को हटा दिया गया है। मणिपुर अशांति के दौरान उपद्रवियों ने इंफाल में उनका घर जला दिया था। उनकी जगह पर नए चेहरे को मौका दिया है।

पांचवी लिस्ट में दो सेलिब्रिटीज के नाम

इससे पहले भाजपा ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर की थी। जिसमें दो सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से और धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल को पार्टी ने मेरठ से टिकट दिया गया है। वहीं, पीलीभीत से वर्तमान सांसद और पार्टी को लंबे समय से बागी तेवर दिखा रहे वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, पार्टी ने वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को यूपी की सुल्तानपुर सीट से फिर टिकट दिया है।

भाजपा की चौथी लिस्ट में तमिलनाडु से 15 उम्मीदवारों के नाम

भाजपा की चौथी लिस्ट में पुडुचेरी से एक और तमिलनाडु से 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची 21 मार्च को जारी की। इस सूची में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया।
गौरतलब है कि राज्यपाल के पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद सुंदरराजन बुधवार (20 मार्च) को बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2019 में बीजेपी से इस्तीफा देकर तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कामकाज संभाला था। उन्हें 2021 में पुडुचेरी की उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

दूसरी सूची में 72 नामों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची 13 मार्च को जारी की। इस लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया। इसमें सबसे प्रमुख नाम नितिन गडकरी का है, जिनको महाराष्ट्र के नागपुर से टिकट दिया गया। करनाल से एमएल खट्टर, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश की बाकी बची पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया। इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया।

पहली सूची में 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी किए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। जिसमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश – 51 सीटें
पश्चिम बंगाल – 20 सीटें
मध्य प्रदेश – 24 सीटें
गुजरात – 15 सीटें
राजस्थान – 15 सीटें
झारखंड – 11 सीटें
छत्तीसगढ़ – 11 सीटें
केरल – 12 सीटें
तेलंगाना – 9 सीटें
असम – 11 सीटें
दिल्ली – 5 सीटें
जम्मूकश्मीर – 2 सीटें
उत्तराखंड – 3 सीटें
अरुणाचल – 2 सीटें
गोवा – 1 सीट
त्रिपुरा – 1 सीट
अंडमान – 1 सीट
दमन और दीव – 1 सीट

ये भी पढ़ें- BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, 111 सीटों पर उम्मीदवारों तय, मेनका गांधी, कंगना रनौत, अरुण गोविल, धर्मेंद्र प्रधान बने प्रत्याशी, वीके सिंह, अश्विनी चौबे और वरुण गांधी का टिकट कटा

संबंधित खबरें...

Back to top button