Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bilaspur News : डीजे की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, 4 बच्चों सहित 5 घायल

Follow on Google News
Bilaspur News : डीजे की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, 4 बच्चों सहित 5 घायल
बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। नववर्ष के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज और कंपन से एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

रात करीब 8:30 बजे जब शोभायात्रा केंवटपारा पहुंची, तो वहां डीजे की तेज ध्वनि और कंपन के कारण टुकेश केंवट पिता स्व. फेकूराम के मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। उस समय कई लोग वहां खड़े थे, जो मलबे के नीचे दब गए।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए लोगों में चंद्रशेखर केंवट (25), प्रशांत केंवट (11), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया। वहीं, मल्हार चौकी पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है।

कमजोर छज्जा और तेज डीजे बना हादसे का कारण

मल्हार चौकी प्रभारी ओंकार धर दीवान ने बताया कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था, जो डीजे की तेज ध्वनि और कंपन के कारण गिर गया। पुलिस डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आयोजनों में तेज आवाज में डीजे बजाने से बचें और सुरक्षा का ध्यान रखें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts