ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Bhopal Gold Price : इतिहास में पहली बार सोने के दाम 71 हजार के पार, जानिए कैसे आया उछाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में सोना आज यानी गुरुवार (04 अप्रैल) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम सोना (24 कैरेट) 71 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले 30 मार्च को सोना पहली बार 69 हजार के करीब पहुंच गया था। 3 अप्रैल को अपडेट हुए रेट के मुताबिक, भोपाल में 10 ग्राम सोना (24 कैरेट) अभी 71,050.00 रुपए का है।

अगले 15 दिनों में 75000 के पार जा सकते हैं दाम

भोपाल के सर्राफा कारोबारी विवेक सोनी के मुताबिक, मार्च क्लोजिंग के दौरान सोने के दामों में इजाफा होने की पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी। यही वजह है कि पिछले 15 दिनों में भोपाल में सोने के दाम 63000 से लेकर 71000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। विवेक के मुताबिक, दाम बढ़ाने की एक बड़ी वजह लोकसभा के चुनाव भी हैं इसके साथ ही उनका दावा है कि जैसे ही लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे उसके बाद सोने के दाम में और भी ज्यादा उछाल आ सकता है।

5 अप्रैल 2023 को 62,720 था रेट

भोपाल में एक साल पहले 5 अप्रैल 2023 को 10 ग्राम सोने (24 कैरेट) का रेट 62,720 था। वहीं साल के अंत की बात करें तो 30 दिसंबर 2023 को 10 ग्राम सोने (24 कैरेट) का रेट 65,055 था। नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2024 को 65,280 रेट था। मार्च की शुरुआत यानी 4 मार्च को सोना 65,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 11 मार्च को 67,945 रुपए पर आ गया। सिर्फ 11 दिनों में ही इसकी कीमत में 2,455 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई। 30 मार्च 2024 को 69,770 रुपए था।

भारत में सोना (24 कैरेट) का रेट

महीना शुरुआती मूल्य

(प्रति ग्राम)

अंतिम मूल्य

(प्रति ग्राम)

बदलाव

(प्रति ग्राम)

औसत मूल्य

(प्रति ग्राम)

मार्च 2024 6,380 6,688 308 (4.83% बढ़ा) 6,602
फरवरी 2024 6,385 6,263 -122 (-1.92% घटा) 6,279
जनवरी 2024 6,442 6,262 -180 (-2.80% घटा) 6,301
दिसंबर 2023 6,372 6,429

 

57 (0.90% बढ़ा)

 

6,299
नबंवर 2023 6,159 6,350 191 (3.10% बढ़ा) 6,163
अक्टूबर 2023 5,810 6,159 349 (6.01% बढ़ा) 5,975
सितंबर 2023 6,064 5,810 -254 (-4.19% घटा) 5,949
अगसत 2023 6,067 5,996

 

-71 (-1.17% घटा) 5,956
जुलाई 2023 5,874 6,025 151 (2.58% बढ़ा) 5,973
जून 2023 6,019 5,874 -146 (-2.42% घटा) 5,993
मई 2023 6,158 6,020

 

-138 (-2.25% घटा) 6,146
अप्रैल 2023 6,018 6,048

 

31 (0.51% बढ़ा)

 

6,075

सोने में तेजी के 4 कारण

  • 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  • शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
  • दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

ये भी पढ़ें- मणप्पुरम गोल्ड लोन में करोड़ों का घोटाला, 5 गिरफ्तार; जानिए कैसे अंजाम दिया इस वारदात को… और क्या है इसकी वजह….

संबंधित खबरें...

Back to top button