भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के मास्टरमाइंड को UP से किया गिरफ्तार, फर्जी 'दिल्ली क्राइम ब्रांच अधिकारी' बनकर करता था लाखों की ठगी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के एक सनसनीखेज 'डिजिटल अरेस्ट' मामले का पर्दाफाश हुआ है। भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने मुख्य सरगना आजाद पिता भूरी (38) को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रठीगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को 'दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी' बताकर लोगों को धमकाया और लाखों रुपए ठगे।
कैसे करता था फ्रॉड?
- आरोपी हिंदी भाषी राज्यों के मोबाइल नंबर टारगेट करता था।
- मोबाइल नंबर के पिछले कुछ अंकों को बदलकर कॉल करता था, जिससे कॉल अधिक विश्वसनीय लगे।
- कॉल पर खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताता था।
- फर्जी गिरफ्तारी वारंट और मुकदमा दिखाकर लोगों को डराता था।
- फिर वकील, जज और गारंटर के नाम पर पैसे की मांग करता था।
- पीड़ितों से फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवाकर एटीएम से निकाल लेता था।
- इसके लिए वह अन्य राज्यों के बैंक खातों और सिम कार्डों का उपयोग करता था।
- आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 4–5 साल से इस तरह की ठगी में संलिप्त है।





















