राष्ट्रीय

तवांग झड़प पर एक्शन में सरकार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक; CDS और तीनों सेना प्रमुख शामिल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद हैं। इस हिंसक झड़प को लेकर राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे संसद में और 2 बजे राज्यसभा में बयान देंगे।

तवांग में भारत – चीन के सैनिकों में भिड़ंत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। छह भारतीय जवानों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है। यह घटना तवांग जिले के यंगस्टे में हुई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 9 दिसंबर 2022 को यह घटना हुई थी।

पिछले साल भी हुई ऐसी घटना

अक्टूबर 2021 में भी अरुणाचल प्रदेश के इसी इलाके में भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को रोका था। उस वक्त पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब 200 जवान LAC के पास आना चाह रहे थे। तब भी दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। इससे पहले 2020 में गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों की जबरदस्त झड़प हुई थी। उस वक्त सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने गश्त के दौरान भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। घटना में चीन ने पहले तो किसी भी जवान के मारे जाने से इंकार किया था।हालांकि, 2021 में चीन ने इस झड़प में अपने पांच अफसर और कई सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकारी थी।

ये भी पढ़ें- अरुणाचल के तवांग में भारत – चीन के सैनिकों में भिड़ंत, दोनों सेनाओं के कई जवान घायल

पहले भी आईं अरुणाचल में घुसपैठ की खबरें

गौरतलब है कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले साल खबरें आई थीं कि चीन ने अरुणाचल की सीमा पर एक पूरा गांव बसा लिया है। हालांकि, सितंबर 2022 में अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने चीनी घुसपैठ से साफ इनकार किया था। खांडू ने कहा था कि मैंने चीन द्वारा हमारी सीमा पर निर्माण करने की खबरों के बाद इस बारे में भारतीय सेना से चर्चा की। लेकिन मुझे जो रिपोर्ट मिली हैं, उनके मुताबिक चीन ने हमारी सीमा पर कब्जा नहीं किया है। जो भी निर्माण की गतिविधयां चल रही हैं, वह उनके ही सीमा क्षेत्र के अंदर हैं।

ये भी पढ़ें- 13 दिसंबर : संसद पर कायराना आतंकी हमले का दिन, 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी किया

संबंधित खबरें...

Back to top button