Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paytm के बाद अब AI टूल बना Google के कर्मचारियों के लिए काल, बेरोजगार होने जा रहे हैं 30,000 एंप्लॉयीज! हर नए साल पर कंपनी करती है छंटनी

Follow on Google News
Paytm के बाद अब AI टूल बना Google के कर्मचारियों के लिए काल, बेरोजगार होने जा रहे हैं 30,000 एंप्लॉयीज! हर नए साल पर कंपनी करती है छंटनी
बिजनेस डेस्क। दुनियाभर में टेक्नोलॉजी सेक्टर की कई दिग्गज कंपनियों में इन दिनों छंटनी का दौर चल रहा है। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल से नौकरियों पर असर पड़ने की रिपोर्ट और आशंका तो कई बार सामने आई, लेकिन अब इसका असर साफ देखने को भी मिल रहा है। हाल ही में फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने अपने 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब ऐसा ही कुछ गूगल भी करने वाली है। खबरों की मानें तो Google अपने 30,000 कर्मचारियों का पत्ता साफ कर सकती है। हालांकि, इससे जुड़ी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या Paytm के बाद Google को दिखे AI के गुण ?

AI इनोवेशन की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल में बड़ी छंटनी होने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, AI की वजह से गूगल 30 हजार स्टाफ की छंटनी कर सकता है। यह छंटनी गूगल के ऐड सेल्स यूनिट से हो सकती है। गूगल ने अपने ग्राहकों को AI आधारित टूल की मदद से ऐड क्रिएट करना और सजेस्ट करना शुरू किया है, जिस वजह से गूगल को अब एंप्लॉयीज की जरूरत नहीं पड़ेगी या तो कम एंप्लॉयीज से काम चलाया जा सकता है।

2023 की शुरुआत में हुई थी 12,000 कर्मचारियों की छंटनी

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2023 की शुरुआत में पूरी दुनिया में अपने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। ऐसा ही कुछ कंपनी साल 2024 के आने पर कर रही है। अगर कंपनी 30,000 स्टाफ को एक साथ निकालती है तो ये अब तक के इतिहास में यह सबसे बड़ी ले ऑफ एक्सरसाइज होगी।

Paytm ने निकाले थे 1000 कर्मचारी

हाल ही में Paytm ने भी भारत में अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट से 1,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था। कंपनी ने एंप्लॉयीज को निकालने का कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और एम्प्लॉयीज के खराब परफॉर्मेंस को बताया था। इस छंटनी से कंपनी के वर्कफोर्स के 10 प्रतिशत पर असर हुआ है। कंपनी ने कहा था कि कॉस्ट कटिंग और ऑपरेशन ऑप्टिमाइज करने के लिए ऐसा किया गया था। ये भी पढ़ें- AI टूल बना Paytm के कर्मचारियों के लिए काल! नया साल शुरू होने से पहले 1000 एंप्लॉयीज को दिखाया बाहर का रास्ता
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts