लूट के आरोपी की थाने में मौत के बाद आक्रोशित आदिवासी समुदाय ने थाने में की पत्थरबाजी, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
पथराव के बाद बचे बवाल में थाना परिसर में खड़े टीआई के वाहन को भी आदिवासियों ने पलटा दिया, वहां मौजूद कुर्सियों व अन्य सामानों की भी जमकर तोडफोड़ की गई।
खरगोन। लूट के मामले में खरगौन के ग्राम खेरकण्डी से गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों में से एक आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी की मौत के बाद गुस्साएं आदिवासी समुदाय के लोगों ने थाने को घेर लिया और जमकर पत्थरबाजी की। दरअसल, खरगौन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में रहने वाले एक आदिवासी युवक की मौत के बाद आदिवासी समुदाय आक्रोशित हो गया और उसके बाद सैकड़ों लोगों ने मंगलवार सुबह थाने में जमकर पथराव किया।
[embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1435157158761431042?s=19[/embed]
पथराव के बाद बचे बवाल में थाना परिसर में खड़े टीआई के वाहन को भी आदिवासियों ने पलटा दिया, वहां मौजूद कुर्सियों व अन्य सामानों की भी जमकर तोडफोड़ की गई। सूचना के बाद जिले भर से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी है।












