ताजा खबरव्यापार जगत

अडानी ने पाया खोया हुआ रुतबा : एक बार फिर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़ा

बिजनेस डेस्क। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। गौतम अडानी ने चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी अब 61.8 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ 18वें और झोंग शानशान 61.6 अरब डॉलर के साथ 19वें स्थान पर हैं।

अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा बरकरार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा बरकरार है। एलन मस्क 205 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर 187 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट एक मात्र गैर अमेरिकी हैं। अर्नाल्ट फ्रांस के हैं। टॉप-10 में बाकी 9 अरबपति अमेरिका के हैं।

वहीं मुकेश अंबानी अभी भी 85.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी 13वें स्थान पर हैं।

100 अरब डॉलर क्लब में 8 अरबपति

  • तीसरे स्थान से लेकर 10वें तक अमेरिकियों (Americans) का कब्जा है।
  • 10वें स्थान पर काबिज मार्क जुकरबर्ग को छोड़कर इस टॉप-10 में सभी की संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। मार्क जुकरबर्ग के पास अभी 98.8 अरब डॉलर की संपत्ति है।
  • जेफ बेजोस के पास 150 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और वह तीसरे स्थान पर हैं।
  • बिल गेट्स के पास 128 अरब डॉलर की संपत्ति है और वे चौथे स्थान पर हैं।
  • 5वें स्थान पर लैरी एलिशन के पास 120 अरब डॉलर की संपत्ति है।
  • छठे स्थान पर काबिज वॉरेन बफेट के पास 117 डॉलर की संपत्ति है।
  • सातवें पर स्टीव बाल्मर के पास 116 डॉलर की संपत्ति है।
  • आठवें पर लैरी पेज के पास 115 डॉलर की संपत्ति है।
  • सर्गी ब्रिन 9वें स्थान पर है और उनके पास 109 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।
  • मार्क जुकरबर्ग के पास 98.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 10वें स्थान पर है।

व्यापार जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

संबंधित खबरें...

Back to top button