ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Abhishek Bachchan Birthday: 15 फ्लॉप के बाद दी थी पहली हिट फिल्म, Aishwarya Rai नहीं ये एक्ट्रेस थीं अभिषेक बच्चन का पहला प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक उन स्टारकिड्स में से हैं जिन पर अपने पेरेंट्स का स्टारडम भारी पड़ गया। लेकिन अभिषेक चाहे फिल्मों में काम करें या ना करें, फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। ये बात आप इसलिए कह सकते हैं क्येंकि फिल्म इंटस्ट्री में डेब्यू करने के बाद उन्होंने लगातर 15 फ्लॉप फिल्में दीं थीं। इसके बाद अभिषेक का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। इसी के साथ एक्टर की पर्सनल लाइफ ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। एक्टर का नाम बॉलीवुड की दो हसीनाओं के साथ जुड़ा था। आइए जानतें है एक्टर की लाइफ से जुड़े किस्सों के बारे में।

‘बाबा बच्चन’ है अभिषेक का असली नाम

अभिषेक का जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन के बर्थ सर्टिफिकेट में उनका नाम बहुत ही रोचक है। जी हां उनके बर्थ सर्टिफिकेट पर नाम ‘बाबा बच्चन’ लिखा है। 9 साल की उम्र में उन्हें डिस्लेक्सिया हो गया था। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को शब्द लिखने और समझने में परेशानी होती है।

Abhishek First Movie and latest movie Ghoomar

4 साल में की 20 फिल्में, 17 फ्लॉप

अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी। 2004 तक एक्टर की लगातार 20 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से 17 फिल्में फ्लॉप हो गईं। उन्होंने अपने करियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया है।

फिल्म धूम ने मचा दी थी धूम

2004 में एक्टर फिल्म धूम में दिखे, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद वो धूम के दोनों सीक्वल धूम 2 और धूम 3 में भी नजर आए थे। ये दोनों फिल्में भी हिट साबित हुईं। इसके बाद उन्होंने ‘बंटी और बबली’, ‘युवा’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘गुरु’’ जैसी कुछ हिट फिल्में भी दीं। 2005 के बाद वो कभी अलविदा न कहना, लागा चुनरी में दाग, झूम बराबर झूम, द्रोणा, दिल्ली 6, खेलें हम जी जान से, पा, गेम, प्लेयर्स जैसी कई फिल्मों में दिखे, जिनमें से कुछ फ्लॉप भी रहीं।

Abhishek bachan family

अभिषेक बच्चन की लव वाइफ

अभिषेक बच्चन की शादी एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन से साल 2007 में हुई थी। दोनों की एक बेटी अराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या से शादी से पहले अभिषेक की लव लाइफ की चर्चा खूब होती थी। उनका नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग जुड़ा।

Abhishek bachhan and karishma kapoor

करिश्मा कपूर से कर ली थी गुपचुप सगाई

अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर से ज्यादा आज भी उनके और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ लव अफेयर की चर्चा होती है। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार वाले भी उनकी शादी करवाना चाहते थे। 2002 में बिग बी ने अपने जन्मदिन पर दोनों की शादी की अनाउंसमेंट भी कर दी थी। मीडिया कि मानें तो दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। लेकिन दोनों का रिश्ता अचानक 2003 में टूट गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जिसके बाद ये सगाई टूट गई।

abhishek bachaan and rani mukherji

रानी मुखर्जी से भी होने वाली थी शादी

करिश्मा से अलग होने के बाद अभिषेक और रानी मुखर्जी के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि दोनों ने कभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक और रानी फिल्म कभी अलविदा ना कहना, बंटी और बबली, युवा जैसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे। जिसके बाद दोनों ने शादी का मन बना लिया था। लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता टूटने की वजह थीं जया बच्चन। दरअसल, उस समय रानी, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्लैक कर रहीं थीं। फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन था। उस सीन को लेकर जया बच्चन ने रानी से कहा कि तुम सीन करने से मना कर देना। लेकिन रानी ने सीन किया। जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबरे सामने आने लगी।

दीपानिता शर्मा से भी जुड़ा नाम

इसके अलावा अभिषेक बच्चन का नाम दीपानिता शर्मा के साथ भी जुड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक बच्चन और दीपानिता ने लगभग एक-दूसरे को करीब 10 महीने तक डेट किया था।

abhishek bachan web series breath look

OTT ने दिया दूसरा मौका

अभिषेक के फिल्मी करियर में OTT थोड़ी राहत लेकर आया। उन्होंने वेब सीरीज ‘ब्रीद’ से OTT डेब्यू किया था। एक्टर इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे। 2021 में फिल्म बिग बुल में उन्होंने हर्षद मेहता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो लूडो, बॉब बिस्वास,दसवीं जैसी फिल्मों में दिखे जो OTT पर रिलीज हुई थीं।

एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

2023 में अभिषेक की फिल्म घूमर रिलीज हुई थी जो कि अपना जलवा दिखाने में सफल नहीं रही। फिल्म ने केवल 7 करोड़ रुपए ही कमाए थे। अब अभिषेक तीन फिल्मों में दिखने वाले हैं। इसमें रेमो डिसूजा की डांसिंग डैड, शुजीत सरकार की एक अनटाइटल्ड फिल्म और अजय देवगन की फिल्म भोला 2 शामिल है।

ये बी पढ़ें – Grammy Awards 2024 : ग्रैमी में चमका भारत… जीते 2 अवार्ड; जाकिर हुसैन से लेकर टेलर स्विफ्ट ने मारी बाजी, किया नए एल्बम का ऐलान; देखें विनर्स की लिस्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button